पहली बार मतदान कर खिले युवा-युवतियों के चेहरे

साम्बा। स्टेट समाचार

लोकतंत्र के महापर्व और दूसरे चरण के लिए जम्मू साम्बा रियासी लोकसभा सीट के लिए साम्बा जिले में भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ। वहीं मतदान में पहली बार मतदान करने वालों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। जिले भर में मतदान केंद्रों पर युवक युवतियों की भी भारी तादाद रही। दरअसल, इस बार लोकसभा चुनाव में जिले भर में करीब हजारो नए वोट बने है। पहली बार वोटर बनने वाले मतदाताओं में से अधिकांश शुक्रवार  सुबह को मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। पहली बार वोट डालने वाले युवा अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान करने के बाद बाहर आते समय वह उत्साहित नजर आए। इसके बाद अंगुली पर लगी स्याही के निशान के साथ फोटो खींचा और फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर डालने में भी खूब रूचि दिखाई।  राहुल कुमार,नीरज ,सार्थक शर्मा रक्षण शर्मा  ने कहा कि मेरा वोट इसी बार लोकसभा चुनाव में बना है। आज मैंने पहली बार मतदान किया है। अब तक अपने परिजनों लोगो को मतदान करते हुए देखा है, लेकिन खुद वोट करके बहुत अच्छा लगा है।हमने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है, जो सर्व समाज के साथ चलने वाला ईमानदार पढ़ा लिखा दिखाई दे रहा है। विजयपुर की युवती नेहा,अनु,सविता,शीतल , आदि ने बताया कि मैंने जिस दिन वोट बनवाने के लिए फार्म भरा था, उसी दिन से वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित थी। आज पहली बार मतदान किया है। वोट डालकर अच्छा लगा है। वोट डालना सबका अधिकार है। इसलिए हमेशा नागरिकों को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। साम्बा की रजनी शर्मा, ने कहा कि  महापर्व मतदान में हिस्सा लेकर उत्साहित है अपने शहर, प्रदेश और देश के विकास के लिए वोट किया है। सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। युवा, युवती, ही इस देश का भविष्य हैं। इसलिए सभी  को अपने वोट के प्रति सजग रहना चाहिए।बड़ी ब्रह्मणा की संजना ने बताया कि अभी तक अपने बड़ों को वोट करते देखता था। मेरी भी इच्छा होती थी कि वोट डालूं, लेकिन उम्र 18 वर्ष से कम होने की वजह से वोट नहीं बन पाया था। लोकसभा चुनाव से पूर्व मैने खुद ही फार्म भरकर अपना वोट और पहचान पत्र बनाया है। सभी को देशहित में वोट करना चाहिए। ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके। लेकिन इस बार इलेक्शन कमिश्नर के आदेश पर जिले में महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक पोलिंग बूथ,मोडल पोलिंग बूथ बनाए गए जो आकर्षण का केंद्र बने थे। वहीं सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे।विजयपुर के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में शाम तक मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई देखी गई।साम्बा जिले में भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

   

सम्बंधित खबर