पलवल: भाई की पत्नी से किया रेप, पति सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पलवल, 27 अप्रैल (हि.स.)। पलवल में भाई की पत्नी को घर पर अकेली देखकर उसके जेठ ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया है। उसने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। बाद में पीड़िता ने अपने पति व सास को बताया तो आरोप है कि उन्होंने उल्टा उसके साथ ही मारपीट कर धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर शनिवार को उसके जेठ, पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार राजस्थान के एक गांव निवासी युवक के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद से उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखने लगा। उसका आरोप है कि जब घर पर अकेली थी तो उसके जेठ ने उसके अकेली होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि दुष्कर्म के बाद इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह भय व शर्म के चलते चुप रही। उसके जेठ ने दो दिन बाद फिर से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसने अपने पति व सास को पूरी बात बताई। महिला का कहना है कि उन्होंने साथ देने की बजाय उल्टा उसके साथ ही मारपीट कर कर इस बारे में किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी।

उसने बताया कि इसके बाद वह अपने मायके पहुंची। परिवार वालों के साथ बात कर महिला थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई मनोज ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर महिला थाना में महिला के पति, जेठ व सास के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गुरुदत्त/संजीव

   

सम्बंधित खबर