मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को लाहौल के दौरे पर

कुल्लू, 27 अप्रैल (हि. स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार 28 अप्रैल को जिला लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग पहुंचेंगे जहां वे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी रणनीति ओर उम्मीदवार का चयन को लेकर बैठक करंगे। यह जानकारी जिला पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने मीडिया के साथ सांझा की।

पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 अप्रैल 2024 को प्रात हेलोकॉप्टर से स्टिंगरी हेलीपेड पहुंचेगे। उसके बाद जिला मुख्यालय केलांग के टूरिज्म होटल चन्द्रभागा में पहुंचेगे और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव ओर पार्टी उम्मीदवार को लेकर कर गहन चर्चा करेंगे।

जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने जिला कांग्रेस कमेटी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,जिला महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल,फ्रंटल विंग के सभी अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों कार्यकताओं के अलावा उपचुनाव में टिकट के लिए कांग्रेस के उन सभी दावेदारों से विशेष रूप से आग्रह किया है। केलांग में होटल चन्द्रभागा में पहुंच कर अपनी अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाएं । उन्होंने सभी पार्टी के पदाधिकारियों से यह भी आग्रह है कि अपने साथ साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी उक्त कार्यक्रम की जानकारी अवश्य दे ताकि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल

/सुनील

   

सम्बंधित खबर