कमल का मतलब देश की भलाई के लिए वोट देना : केशव प्रसाद मौर्य

- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजाद पर पुष्पांर्चन कर किया रोड शो

प्रयागराज, 01 मई (हि.स.)। महाविजय यात्रा में सदैव इलाहाबाद ने इतिहास बनाया है। इस बार भी फूलपुर और प्रयागराज आगे रहेगा और इतिहास बनाएगा। साईकिल, पंजा व हाथी वालों को वोट देने का मतलब कुआं में डालना। कमल का बटन दबाने का मतलब देश की भलाई के लिए वोट देना।

यह बातें इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी व फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल के समर्थन में आयोजित रोड शो के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता व कार्यकर्ताओं के जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने अपील किया कि देश प्रदेश की भलाई के लिए इलाहाबाद के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी व फूलपुर प्रत्याशी प्रवीण पटेल को वोट देकर एक बार फिर मोदी सरकार, चार सौ पार के लक्ष्य को साकार करना है। मोदीजी ने जो गरीब, किसान, व्यापारी, महिलाओं, दलितों व प्रदेश देश के लिए विकास किया है, वह सपा, कांग्रेस, बसपा ने किया है क्या । सपा का मतलब गुंडाराज एक समय नारा लगता था। जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा, सपा का मतलब गुंडागर्दी का प्रमाण-पत्र देना। अब साईकिल पंचर हो गई तो सैफई वालों की हालत ख़राब हो गई। सपा नारा था जो प्रापर्टी ख़ाली है समझो प्लाट हमारी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र में सपा कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा और अमेठी तो जीतें हैं, रायबरेली भी जीतेंगे। कन्नौज और मैनपुरी भी हम जीतेंगे। अस्सी की अस्सी सीटें हम यूपी की जीत रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के लोग रामलला के लिए बहुत लाठी खाईं हैं। पांच सौ वर्षों बाद मंदिर निर्माण हुआ, इसलिए प्रत्येक बूथ पर 370 से ज्यादा या 500 से अधिक मतदान हम सभी को कराने के लिए मेहनत करना है। इतनी गर्मी में भी विपक्ष ठंडा पड़ा है, इसका मतलब आप समझ सकते हैं। 2019 में तो सपा-बसपा एक थे, इस बार तो अलग-अलग हैं। सांपनाथ, नागनाथ और कालिया नाथ कोई किसी का पता नहीं चलेगा, चिंता मत करना, कमल खिलेगा। तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनेगी। अंत में केशव प्रसाद मौर्य ने अपील करते हुए कहा कि ‘‘घर-घर में खुशहाली पहुंचे, इतना फर्ज निभा देना, सब कुछ मोदी कर देंगे, बस कमल का बटन दबा देना’’।

भाजपा मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी एवं राजेश केसरवानी ने बताया कि रोड शो में आगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, काशी क्षेत्र महामंत्री व यमुनापार जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी, सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी व केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, समस्त विधायकगण, सुरेन्द्र चौधरी, निर्मला पासवान, यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, लोकसभा प्रभारी इलाहाबाद मनोज जायसवाल, फूलपुर बालेन्दु मणि त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने रोड शो का संचालन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर