लोकसभा चुनाव: दिल्ली में प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल का नाम शामिल है। देश में छठे चरण के तहत दिल्ली में 25 मई को मतदान है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में अजय माकन, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपक बावरिया, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवनाथ रेड्डी, शशि थरुर, देवेंद्र यादव, अशाेक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डीके शिवकुमार, हरीश रावत, चाैधरी विरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, सुभाष चोपड़ा, हारुन युसुफ, चाैधरी अनिल कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया, कृष्णा तीरथ, डाक्टर नरेंद्र नाथ, योगानंद शास्त्री, मंगत राम सिंघल, रागिनी नायक, संदीप दीक्षित, वरुण चौधरी, मतीन अहमद, अनिल भारद्वाज, हसन अहमद, अभिषेक दत्त, रमेश कुमार, चतर सिंह और फरहाद सूरी का नाम शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिरंचि सिंह/दधिबल

   

सम्बंधित खबर