भगवान राम हिन्दुओ के भी भगवान हैं और मुसलमानों के भी भगवान हैं : फारूक अब्दुल्ला।
- editor i editor
- Nov 21, 2022

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शुरुआत में सांबा के लोगों को राष्ट्र की सेवा में दिए गए बलिदानों और विशेष रूप से ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह के बलिदान को नमन किया व उनकी शहादत को याद करते हुए कहा कि ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की वजह से ही जम्मू और कश्मीर राज्य आज भारत के साथ है और तिरंगा लहरा रहा है। अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान राम सिर्फ़ हिंदुओं के नहीं हैं, वे विश्व के भगवान हैं हिंदुओ के भी हैं मुसलमानों के भी हैं।उन्होंने अनुच्छेद 370/35 ए को निरस्त करने की आलोचना की और आगाह किया कि कठुआ जिले की जमीन बाहरी लोगों के हाथ में चली गई है और अब सांबा जिले की बारी है। विशेष कानूनों के निरस्त होने के बाद स्थानीय लोगों को बाहरी लोगों से खनन सामग्री खरीदने के लिए बाध्य होना पड़ा।उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का रोजगार बाहरी लोगों द्वारा हड़प लिया जा रहा है और हमारे युवा कहां जाएंगे।केंद्र सरकार ने हमारी कुर्बानी हासिल कर ली है, जिसमें हमारी पार्टी के विधायक, मंत्री,कार्यकर्ता और आम नागरिक उग्रवादियों के हाथों मारे जा रहे हैं।मौजूदा सरकार चुपी सादे हुई है।उन्होंने बताया कि 1996 से मुख्यमंत्री के रूप में उनके शासन के दौरान मेरी सरकार में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ढाई लाख रोजगार दिया और ग्रामीण युवाओं को उनके गांव में रोजगार देने के लिए रहबर-ए-तालीम की योजना लाई।इसके अलावा उन्होंने जवाहर लाल नेहरू की अवधि पर प्रकाश डाला जिसमें देश ने कई मील के पत्थर हासिल किए और पूरे देश में उद्योग स्थापित किए और परमाणु ऊर्जा संयंत्र आदि स्थापित किए। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी के पीएम के रूप में उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाया। गेहूँ का उत्पादन जिसके लिए देश न केवल आपने लोगो की आवश्यकता को पूरा करता है बल्कि उसे दूसरे देशों को बेच कर उनकी जरूरत को भी पूरा करता था।उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों, रसोई गैस आदि की कीमतों में वृद्धि की आलोचना की और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए मुफ्त सिलेंडर को कौन भरेगा। उन्होंने लोगों को साम्प्रदायिक आधार पर न बंटने की अपील की और इस बात पर जोर दिया कि वह एक ऐसा देश चाहते हैं जिसमें सभी लोग शांति से रहें। वहीं रतन लाल गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष, सौदागर गुप्ता जिला अध्यक्ष सांबा और मोहिंदर सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व की केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को बर्बाद करने की ठान ली है हर तरफ जम्मू कश्मीर के लोगो के साथ अन्याय किया जा रहा है आज बाहरी राज्य के लोगो हमारे लोगों पर राज कर रहे हैं। आज युवा बेरोजगारी के कारण नशे की तरफ बढ़ रहे हैं