कठोर सर्दियों की अवधि चिल्लई कलां आज से शुरू

श्रीनगर। स्टेट समाचार 
कश्मीर घाटी में मंगलवार को भी ज्यादातर इलाकों का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। शुष्क मौसम के बीच शीतलहर का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शुष्क सर्दी के बीच 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि चिल्लई कलां 21 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान जलस्त्रोत जम जाते हैं और बर्फबारी भी होती है। इसी बीच श्रीनगर में पिछली रात के शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में पिछली रात के 7.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 2.1 डिग्री सेल्सियस, कटड़ा में 7.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में शून्य से नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी बीच लद्दाख, लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

 

सम्बंधित खबर