हेरिटेज निगम की अब हर घर में दो डस्टबिन रखवाने की कवायद शुरू
- Admin Admin
- Oct 06, 2024

जयपुर, 6 अक्टूबर (हि.स.)। हेरिटेज नगर निगम हर घर में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन रखने के लिए अभियान चला रहा है। इसके लिए हेरिटेज निगम की आईईसी एक्टिविटी टीम प्रत्येक वार्ड में जाकर आमजन से समझाइश की जा रही है।
निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि निगम के चारों जोन में निगम की आईईसी एक्टिविटी टीम ये अभियान चला रही है। जिसमें निगमकर्मी हर घर जाकर आमजन को कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखने के लिए प्रेरित कर रही है। इस अभियान में निगम प्रत्येक वार्ड में स्थानीय प्रबुधत्वजन और जन प्रतिनिधि को भी शामिल कर रही है। हेरिटेज निगम का प्रयास है कि घर - घर से कचरा डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ी में भी जाएं। सड़क पार कचरा नहीं फैले और आमजन में जागरूकता आएं कि वे अपने घर में गीला कचरा और सूखा कचरे के लिए अलग अलग दो डस्टबिन रखें। जिससे कि कचरे का सेग्रीगेशन हो सकें। इस मुहिम को सार्थक बनाने में निगम स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि और कालोनी के वरिष्ठ नागरिक से भी सहयोग ले रहा है। साथ ही वार्डो में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ जैसे जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक कर रहा है। रविवार को वार्ड नंबर 16, 35, 91 और 96 में जागरूक अभियान चलाया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश