उल्लेखनीय कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, नए दायित्व के लिए भी दी बधाई

जम्मू। स्टेट समाचार
जम्मू कश्मीर भाजपा नेता एवं भाजपा प्रभारी जम्मू जिला राजीव चाढक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा अनुराधा चाढक द्वारा वाहु क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को भिन्न-भिन्न दायित्व मिलने एवं उनके द्वारा पूर्व में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं भविष्य में और सुंदर करें इसके लिए उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। वाहु क्षेत्र की वार्ड नं. 47 व 48 के भाजपा कार्यकर्ता जिन्हें नव दायित्व अलंकारिक किया गया उनमें करूणा छेत्री भाजपा जिला उपाध्यक्ष, विवेक पत्याल को भाजपा जिला सचिव एवं विधानसभा संयोजक, उमेश कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष, राकेश कुमार "काली" को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष, अजय शर्मा को भाजपा मण्डल सचिव, साजन गुप्ता को भाजपा मण्डल मिडिया सचिव, सुमित नगोत्रा को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, भारती सगोत्रा को भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री, शक्ति सिंह को जिला भाजयुमो सचिव, हेमंत सगोत्रा मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, लीला छेत्री जिला मिडिया सचिव भाजपा महिला मोर्चा एवं शालू डलोत्रा जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा नियुक्त होने पर भाजपा नेता राजीव चाढक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा चाढक द्वारा शाबाशी एवं बधाई दी। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा नेता राजीव चाढक ने कहा कि दायित्व मिलना जितना आसान है उसका निर्वाह करना उतना ही मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है। मुझे आशा है कि समस्त नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारी पार्टी की गतिविधियां आगे बढ़ाने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। अब हम पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य 50+ को पाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम संगठन सर्वोपरि मानते हैं। व्यक्तिवाद को महत्व नहीं देते इसलिए समस्त कार्यकर्ता किसी व्यक्ति विशेष के लिए कार्य ना करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। चाढक ने कहा कि संगठन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है बूथ जिसके लिए मैं हमेशा कहता हूं *"बूथ सबसे महत्वपूर्ण कड़ी, जिस पर है पार्टी खड़ी है"* और पार्टी का उद्घोष भी है *"मेरा बूथ सबसे मजबूत"* दूसरा उद्घोष है *"बूथ जीता - चुनाव जीता"* तो फिर हमारा दायित्व बनता है कि हम सब मिलकर बूथ रचना सही करें और अपने बूथ को सशक्त बूथ बनाएं और *जिस बुथ पर हम रहते हैं उस बूथ टीम के हम कमांडर नहीं सहयोगी बने*। इस अवसर पर हरदेश खोखर, नीलकंठ शवोत्रा, शेर सिंह खोखर, रोहतक सगोत्रा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सम्बंधित खबर