भाजपा के चंडीगढ़ धरने में भीड़ दिखाने के लिए लिया झूठ का सहारा,

भाजपा के चंडीगढ़ धरने में भीड़ दिखाने के लिए लिया झूठ का सहारा, :
 
विधवाओं व विकलांगों को पैंशन व राशन दिलाने के नाम पर बिठा लिया बस में रिटायर्ड कैप्टन बिक्कर सिंह ने कहा भाजपा ने विधानसभा का घेराव करना था।
 
जहां लाठीचार्ज और पानी की बौछारें तक चल सकती हैं। क्या मरवाना चाहती है इन विकलांग और बेसहारा औरतों को बस में चढ़ाने के बाद मोदी के नारे लगाने को कहा तो उड़ गए सबके होश !
 
-विधायक डॉ. अमनदीप अरोड़ा ने कहा भाजपा लेती है झूठ का सहारा इस लिए पंजाब ने भाजपा को नकारा :
 
 मोगा । स्टेट समाचार।  हैपी ढंड। मोगा के गांव दुन्नेके में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहर भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हुई। इस मौके स्थानीय लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एक पीड़ित महिला ने बताया की गांव के श्री गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाई गई की विधवाओं व विकलांगों को पैंशन लगाने के लिए चंडीगढ़ लेकर जाना है, जिसके बाकायदा फार्म भी भरवाए गए। जिसके बाद गांव के कुछ विकलांग व विधवा महिलाएं गुरुद्वारा साहिब में इक्कठे होने लगे। आयोजकों द्वारा चंडीगढ़ जाने के लिए बस हाईवे पर खड़ी होने की बात कही गई। गांव से हाईवे पर पहुंच कर महिलाएं व विकलांग बस में सवार होकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। जैसे ही बस मोगा बस स्टैंड के बाहर पहुंची तो, आयोजकों द्वारा महिलाओं और विकलांगों को भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा गया। जिसके बाद सब हैरान रह गए। जब इस संधर्भ में दुन्नेके निवासियों ने बस के ड्राइवर से पूछा की आखिर माजरा क्या है तो ड्राइवर का जवाब सुनकर सबके होश उड़ गए। ड्राइवर ने बताया कि उक्त बस भाजपा द्वारा लगाए जाने वाले चंडीगढ़ धरने में जा रही है। जिसके बाद दुन्नेके से सवार हुए सभी विकलांग व महिलाएं बस से उतर गए। गौरतलब हो की दिनांक 9 मार्च, को पंजाब भाजपा ने कुछ मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ में विधानसभा का घेराव करना था। जिसमें अधिक से अधिक संख्या इकट्ठी करने के लिए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए थे। इस संदर्भ में दुन्नेके निवासी रिटायर्ड कैप्टन बिक्कर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वे आज श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे, लेकिन गुरुद्वारे में रश को देखकर उन्होंने चंडीगढ़ लेकर जाने वाले व्यक्ति जिसके कमल के फूल के निशान वाला बैच लगा था से जानकारी मांगी की वे किस आधार पर इन्हें लेकर जा रहे हैं। तो उस व्यक्ति ने अपना नाम इंदरजीत बताया। रिटायर्ड कैप्टन  बिक्कर के अनुसार इंदरजीत ने कहा कि वे मुस्कान संस्था से संबंधित हैं, जो इन्हें पैंशन व फ्री राशन देने का प्रबंध करेगी। आज पंजाब भाजपा द्वारा चंडीगढ़ में विधानसभा के घेराव की जानकारी मिलते ही रिटायर्ड कैप्टन बिक्कर सिंह को शक हुआ तो वे हाईवे तक पीछे भागे, लेकिन तबतक बस रवाना हो गई थी। लेकिन दुन्नेके निवासियों की गांव में वापसी के बाद वे सारा माजरा समझ गए। इस मौके कैप्टन बिक्कर ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज भाजपा ने विधानसभा का घेराव करना था। जहां लाठीचार्ज और पानी की बौछारें तक चल सकती हैं। ऐसे में बुजुर्ग, विधवा महिलाओं व विकलांग व्यक्तियों को झूठ बोल कर ले जाना गलत है। इस मौके गांव में रहते बूटा सिंह नामक पीड़ित विकलांग व्यक्ति ने दर्द भरी जुबान से कहा कि हम विकलांगों को यदि सहूलियत नहीं दे सकते तो कम से कम धोखा तो ना दें। इस मौके गांव के गुरुद्वारा साहेब के सेवादार सरदार बगीचा सिंह ने भी गुरुद्वारा से विधवाओं और विकलांगों को पैंशन देने की अनाउंसमेंट स्वीकारी। जब इस संदर्भ में विरिसा ने भाजपा के मोगा जिला प्रधान डॉक्टर सीमांत गर्ग से बात की तो उन्होंने कुछ व्यक्तियों के मन बदलने के कारण मोगा में बस से उतरने की बात कही, लेकिन पैंशन लगवाने के नाम पर धरने में ले जाने जैसे आरोपों को नकार दिया। इस मौके डॉ सीमांत ने इंदरजीत सिंह नामक व्यक्ति के भारतीय जनता पार्टी में होने की बात भी स्वीकारी। वहीं दूसरी और मोगा की विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है, जिसकी ताजा उदहारण मोगा के गांव दुन्नेके से मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भाजपा को नकार चुकी है।

सम्बंधित खबर