
जम्मू ।नगरोटा पुलिस ने 15 किलो भुक्की के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाका लगाया हुआ था। नाके पर वाहनों की जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को अंदर से भुक्की की खेप बरामद हुई। जिसके बाद तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान रफीक निवासी रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच करने में लगी हुई है। उसके बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा। वह माल को कश्मीर से लेकर आया था। उसने आगे इसकी सप्लाई करनी थी। लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट एक्टर चौहान