गाय चोर की पीट-पीटकर हत्या मामले में 5 गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 26 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने मोरीगांव में मोरल पुलिसिंग की घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस आशय की जानकारी आज पुलिस द्वारा दी गई है। ज्ञात हो कि गाय चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।उल्लेखनीय है कि सोमवार रात गाय चोरी करने आए तीन चोरों को पब्लिक ने पकड़ लिया। दो अन्य चोर फरार हो गए थे।

यह गिरोह कालिया दास नाम के एक व्यक्ति के घर गाय चोरी करने गया था। पकड़े गए चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।लेकिन, भीड़ की पिटाई से एक चोर की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में हुई थी। घायल चोरों की पहचान बिलाल अली और मिजारुल हक के रूप में हुई थी।

भीड़ के हमले में शामिल लोगों ने पुलिस पर भी हमला किया था। पुलिस वाहन पर पथराव कर के तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी गई थी।इसके बाद पुलिस ने योगेश्वर दास, बबली दास, अजीत दास, कमलेश्वर दास और छत्रसिंह दास नामक व्यक्तियों को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर