माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। शाहरुख खान मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे कटड़ा पहुंचे। उन्होंने एक होटल में कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद रात करीब 11 बजे वह ताराकटोरा मार्ग से भवन के लिए रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान रात में ही दर्शन के बाद कटड़ा लौट आए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में अभिनेता माता वैष्णो देवी के भवन की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हुड वाली नीली जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ है। क्लिप में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, कुछ पुलिसकर्मी और सुपरस्टार के निजी सुरक्षाकर्मी देखे जा सकते हैं
नौ महीने में शाहरुख की यह दूसरी वैष्णो देवी यात्रा है। अभिनेता ने इससे पहले अपनी ब्लॉकबस्टर हिट 'पठान' की रिलीज से एक महीने पहले 11 दिसंबर 2022 में माता वैष्णो देवी का दौरा किया था।

जवान फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसका निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता एटली ने किया है। यह 7 सितंबर को सिनेमाघरों में देखी जाएगी। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण एक विशेष उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
 

सम्बंधित खबर