कराची में नए साल की खुशी में चौतरफा गोलीबारी, 30 घायल, 65 गिरफ्तार

कराची, 01 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान की सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षणिक राजधानी कराची में नए साल पर हिंसा को रोकने के पुलिस के तमाम इंतजाम और प्रतिबंध धरे रह गए। आधीरात को घड़ी की टिक-टिक के साथ कराची की गलियां गोलियों की आवाज से दहल उठीं। इस गोलीबारी में कम से कम 30 लोग हो गए। पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार समूचे महानगर में नए साल की रात को जमकर हवाई फायरिंग हुई। इसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हत्या के प्रयास के आरोप में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सबसे ज्यादा गोलीबारी उत्तरी नाजिमाबाद, लियाकताबाद सी-आई एरिया, रिजविया सोसाइटी, हुसैनाबाद, बहादराबाद, शाह फैसल कॉलोनी, केमारी, नेटिव जेट्टी ब्रिज, ल्यारी, रैंचोर लाइन, क्लिफ्टन बाल्डिया टाउन, उत्तरी कराची, सी व्यू, कोरंगी, डालमिया, गुलशन-ए-इकबाल 13-डी, लाइंस एरिया, महमूदाबाद, पीआईबी कॉलोनी और मालिर में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर