नमो नमो मोर्चा ने श्री अवधूत मंडल आश्रम में चलाया सफाई अभियान

सफाई करते भाजपा विधायक व अन्य

हरिद्वार,18 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नमो नमो मोर्चा, भारत के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया।

नगर विधायक मदन कौशिक एवं महामंडलेश्वर डॉ. संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हैं। आज देशभर में रामोत्सव की धूम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी भारत भूमि पर महापुरुष के तौर पर अवतरित हुए हैं। राममंदिर निर्माण के साथ ही उन्होंने भारत माता के खोये सम्मान को वापस दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा देश रामनाम का गुणगान कर रहा है। निश्चित तौर पर भारत में रामराज्य की स्थापना का सपना साकार होने जा रहा है।

स्वच्छता अभियान में नमो नमो मोर्चा भारत के संरक्षक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष रंजीता झा, पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय,महासचिव बीएन राय,तरुण शुक्ला प्रदेश आईटी प्रभारी,शिव शंकर पाण्डेय, जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश , कोषाध्यक्ष हरिनारायण त्रिपाठी, जिला मंत्री सुधा राठौर संगीता बंसल, नीति शर्मा सचिन चौधरी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर