पुल के नीचे से युवक का शव बरामद

सिलीगुड़ी, 24 जनवरी (हि.स.)। एशियन हाईवे- 2 के पुल के नीचे से एक युवक का शव बुधवार तड़के बरामद किया गया है। घटना नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सतभैया इलाके की है। मृतक का नाम सुशांत चौधरी है। वह कूचबिहार के न्यूटाउन का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने युवक का शव पुल के नीचे से बरामद कर लिया है। लेकिन युवक की बाइक सड़क पर खड़ी थी। यह हादसा है या हत्या, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। न्यूटाउन का रहने वाला था। फ़िलहाल सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली इलाके में रह रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सड़क पर खड़े युवक की बाइक को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर पुल के नीचे फेंक दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया है। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा

   

सम्बंधित खबर