दुर्घटनाओं में दो की मौत

जम्मू अलग अलग इलाकों में हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद नजीर पुत्र गुलाम रसूल निवासी कनयाला डंसाल दिन को अपनी वैन पर जा रहा था। उसे रास्ते में किशनपुर जिंद्राह के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी जीएमसी में मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा अंजू देवी पत्नी कूकी राम निवासी लखनपुर कुछ दिन पहले कठुआ इलाके में एक दुर्घटना में घायल हुई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

सम्बंधित खबर