सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चलने से जवान की मौत

कुमारगंज, 19 फरवरी (हि.स.)। साइकिल से घर जाते समय रविवार देर रात एक बीएसएफ जवान के सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। इस घटना में बीएसएफ जवान की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान को एक के बाद एक दो गोलियां लगी।

सोमवार को विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम छोटू राम जाट (42) था। वह राजस्थान के तिलोनिया के निवासी थे। छोटू राम जाट 91वीं बटालियन में कार्यरत थे। रविवार देर रात वह साइकिल से कुमारगंज ब्लॉक के एलेंदरी स्थित घर लौट रहे था। तभी अचानक उनकी सर्विस रिवॉल्वर से दो गोलियां चल गईं। दोनों गोलियां उनके सिर में लगी।

गोलियों की आवाज सुनकर उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। घायल जवान को कुमारगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। साथ ही इसकी जानकारी बीएसएफ के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई थी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर