एक महिला सहित दो सहायक अभियंता 25 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

मुंबई,22फरवरी ( हि स) । ठाणे संसदीय क्षेत्र में नवी मुंबई के भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने आज रायगढ़ में अलीबाग के लोक निर्माण विभाग के दो सहायक अभियंता जिनमे एक महिला का समावेश है,शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ठाणे भ्रष्टाचार विभाग के द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार रिश्वत लेने वाले दो सहायक अभियंता में रायगढ़ में अलीबाग की पंचायत समिति उरन की 31वर्षीय श्रीमती रेशमा ओंकार नाइक और सहायक अभियंता 51वर्षीय सतीस वसंत कांबले जिला परिषद अलीबाग आज शाम को चार बजकर 55 मिनिट पर शिकायतकर्ता से 25हजार रुपए की राशि जिला परिषद अलीबाग कार्यालय में स्वीकार कर रहे थे ,सहायक अभियंता श्रीमती रेशमा नाइक को गिरफ्तार किया गया जबकि सहायक अभियंता सतीश कांबले पर रिश्वत लेने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि शिकायतकर्ता के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए सहायक अभियंता श्रीमती रेशमा ने विकास कार्यों पर सहमत होने के लिए सहायक सहायक अभियंता सतीश कांबले के द्वारा तीस हजार रुपए की राशि मांगी थी।इसके बाद शिकायतकर्ता ने गत 8फरवरी 2024को नवी मुंबई ब्यूरो के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।इसी बीच आपसी सहमति से दोनो सहायक अभियंता पच्चीस हजार रुपए लेने पर सहमत हो गए थे।

इसके बाद 21फरवरी 2024को सहायक अभियंता श्रीमती रेशमा ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की 25हजार रुपए की राशि अपने साथी और सहायक अभियंता सतीश कांबले को सोपने के लिए कहा था।

इसके बाद नवीमुंबई ब्यूरो ने अलीबाग के जिला परिषद कार्यालय में जब यह 25 हजार की राशि सतीश कांबले को दी जा रही थी उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया।इस मामले में अलीबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

हिंदुस्थान समाचार/रविन्द्र

   

सम्बंधित खबर