मप्र: कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भोपाल जिला पंचायत सदस्य सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए

भोपाल, 1 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सोमवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह मेहर, रायसेन जिला पंचायत सदस्य संतोष मालवीय, कमलेश उइके, सीहोर जिला पंचायत सदस्य अनस खान, मुरैना जिला पंचायत सदस्य हरिसिंह कुशवाह, प्रेमसिंह कुशवाहा, शिवपुरी जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी, मुरैना से कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमपाल कुशवाह, गौरीशंकर कुशवाह, जनपद सदस्य बाघसिंह कुशवाह, पदम सिंह कुशवाह, भारत कुशवाह, टीकमगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के सचिव गौरव श्रीवास्तव, निवाड़ी के पूर्व पीसीसी सदस्य रजनीश पटेरिया सहित कांग्रेस के जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व संरपंच एवं पदाधिकारियों ने भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यां से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

हम सभी परिवार के अभिन्न अंग बनकर प्रदेश के विकास में योगदान देंगे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिन कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनका भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हॅू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रति हर व्यक्ति का विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता व सांसद सुमेरसिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर