(संशोधित) मप्र: भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 5 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज (शुक्रवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला एवं जबलपुर, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विदिशा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय जबलपुर, केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दोपहर 2.35 बजे मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। रात्रि आठ बजे वीसी के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साहू समाज के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विदिशा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय बैठकों में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय आज जबलपुर जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 11 बजे शिवपुरी जिले के उमरी में स्थानीय कार्यक्रम में शमिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2 बजे शिवपुरी जिले के बमोरी में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

शनिवार को रक्षा मंत्री आएंगे

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार, 6 अप्रैल को सिंगरौली और सीधी प्रवास पर रहेंगे। रक्षा मंत्री सिंह इस दिन दोपहर 12.30 बजे सिंगरौली जिले के बैढ़न के रामलीला मैदान में जनसभा और दोपहर तीन बजे सीधी जिले के स्वयंवर पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह शाम 4 बजे सीधी के पूजा पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर