दूसरे दलों के लोगों को तोड़कर पार्टी में शामिल कर रही भाजपा : केवल सिंह पठानिया

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक केवल पठानिया।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक केवल पठानिया।

धर्मशाला, 06 अप्रैल (हि.स.)। शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं के उपर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों के लोगों को तोड़कर भाजपा में शामिल करने में लगी है, ओर भाजपा नेता बोल रहे भारत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होंने कहा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राज्यस्थान तक को भाजपा ने नही छोड़ा। भाजपा अगर मजबूत है तो वे कांग्रेस के लोगों को क्यों शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि जो छह विधान सभा में चुनाव हो रहे हें यह भाजपा द्वारा जनता पर थोपे गए चुनाव है।

उन्होंने कहा आज चुनावों के दौरान केंद्र से हर कोई भाजपा नेता अपने आपको हिमाचल से होने का दावा कर रहा है। परंतु जब प्रदेश में आपदा का दौर आया तब यह केंद्र भाजपा के हिमाचली नेता कहा थे। उन्होंने कहा भाजपा बताए उनके सभी सांसद एक बार भी इक्कठे होकर मोदी सरकार के पास गए कि हिमाचल में आपदा आई है मदद करो।

उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है केंद्र की मोदी सरकार ने वहां हर प्रकार के राहत पैकज जारी किए, परंतु हिमाचल के साथ अन्याय किया, क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता चार लोकसभा व छह विधान सभा सीटों में होने वाले चुनाव में भाजपा से हिसाब पूछेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 14 महीनों के दौरान 10 गारंटियों में से 5 को पूरा कर दिया। आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित लोगों के लिए 3500 करोड़ का पैकज दिया, जबकि राहत पैकज के नाम पर केद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल की जनता के साथ धोखा किया तथा लोगों को गुमराह किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर