मंदसौर: हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकली भव्य भगवा वाहन रैली

मन्दसौर, 8 अप्रैल (हि.स.)। हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिवषार्नुसार नववर्ष (गुड़ी पड़वा) की पूर्व संध्या पर निकलने वाली विशाल भगवा वाहन रैली सोमवार की शाम राम रथ की अगुवाई में नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। तिरंगे झंडे के साथ भारत माता का रथ भी शामिल हुआ। शहर के प्रमुख चैराहों पर सनातन प्रेमी भगवा वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंगलामुखी किन्नर गुरू अनीता दीदी कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इन मार्गों से निकली वाहन रैली

सोमवार को सायं 4 बजे श्री विश्वपति शिवालय गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर रैली बीपीएल चौराहा, गुप्ता समोसा चैराहा, बंटी पान चौराहा से रानी लक्ष्मीबाई चैराहा, श्रीकोल्ड चौराहा, महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड चौराहा, नयापुरा रोड़, वरूणदेव मंदिर, गणपति चौक, जनकूपुरा, वीर सावरकर मार्ग, मुंडी गेट चौराहा, घण्टाघर, बस स्टेण्ड होते हुए पुन: गांधी चौराहा स्थित विश्वपति शिवालय पहुंचेगी जहां रैली समापन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/ अशोक झलौया/मुकेश

   

सम्बंधित खबर