उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष माहरा का दो वर्ष पूरा हुआ, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

- प्रदेश के सभी मुद्दों और सरकार की नाकामियों पर मुखर रहे कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की कमान सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में संभाली। लगातार सक्रिय रहकर पार्टी की एक जुझारू छवि बनाई है। प्रदेश के सभी मुद्दों और सरकार की नाकामियों पर वे सबसे अधिक मुखर रहे हैं। प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी करन माहरा के नेतृत्व में सभी पांचों सीट पर जीत दर्ज करेगी।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, सूरज सिंह नेगी, अभिनव थापर, पार्षद अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, आनन त्यागी आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज

   

सम्बंधित खबर