कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह-मस्जिदों में अदा की जाएगी नमाज-अरुण कुमार सिंह

-एसपी ने ईद को सकुशल सम्पन्न कराने को किये पुख्ता इंतजाम

चित्रकूट,10 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद का त्योहार मनाया जाएगा। जिले की 9 ईदगाह और 48 प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। बुद्धवार को एसपी श्री सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 9 ईदगाह एवं 61 मस्जिदे है। जिनमें से ईद की नमाज मुख्यालय के कजियाना और तरौंहा समेत जिले की 9 ईदगाह एवं जामा मस्जिद समेत जिले की 48 प्रमुख मस्जिदों में अदा की जायेगी।

सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह और सभी मस्जिदों में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।इसके साथ साथ जिलाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेटो की भी तैनाती की गई हैं। थाना प्रभारियों एवं अतिरिक्त निरीक्षकों की मोबाइल डियूटी लगाई गई है। सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों के प्रभारी बनाये गये है। ईद के त्यौहार को शासन की मंशानुसार शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लाष के साथ मनाने के लिए पुलिस द्वारा चाक चौबंद इंतजाम किये गये है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर अराजकता किसी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार /रतन/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर