लोकसभा चुनाव : प्रचार के दौरान सुकांत मजूमदार ने खेला क्रिकेट

दक्षिण दिनाजपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बालुरघाट के भाजपा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आये। गुरुवार दोपहर वह बालुरघाट ब्लॉक के चिंगिशपुर ग्राम पंचायत के दुर्गापुर में प्रचार के लिए निकले थे। इस दौरान गांव के बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा उसके साथ मैदान में बल्ला लेकर उतर गए।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुकांत मजूमदार के समर्थन में प्रचार किए थे। इस दौरान सभा में लोगों का हुजूम देखकर अमित शाह ने कहा था कि 'सभा में इतने सारे लोगों को देखकर साफ है कि भाजपा जीत गई है। अमित शाह के तारीफ के बाद भी सुकांत मजूमदार प्रचार में पसीना बहा रहे है। वह सुबह-सुबह चुनाव प्रचार के लिए निकल गए। घंटों पैदल चलकर गांव-गांव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं को 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि 'बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने से बचपन की यादें ताजा हो गई। क्रिकेट का मैदान हो या राजनीतिक मैदान, अगर बल्लेबाज अच्छा हो तो जीत पक्की है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर