कैथल: होटल में साथियों के साथ लिव इन पार्टनर ने युवती से किया दुष्कर्म

पुलिस ने किया तीन लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

कैथल, 12 अप्रैल (हि.स. )। कैथल की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती को एक व्यक्ति होटल में ले गया और जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने साथियों के साथ उसका रेप किया। इतना ही नहीं उसने उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींची और विरोध करने पर उसकी तस्वीर वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी थी। शुक्रवार को थाना शहर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ खिलाफ रेप, ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने मामला दर्ज किया।

सिरटारोड गली नंबर 2 अर्जुन नगर की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी हिम्मत और जगशेर व प्रेम से उसकी जान-पहचान थी। वह अक्सर उनसे मिलती थी। दो फरवरी 2023 को शहर के एक होटल में आरोपी हिम्मत ने उसे जूस पिलाया। इस जूस में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद आरोपी हिम्मत सहित जगशेर और प्रेम ने मिलकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींची। जब उनका विरोध किया तो फोटो वायरल करने व उसके जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि पीड़ित ड्यूटी हिम्मत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। इस दौरान दोनों का आपसी तक झगड़ा होता रहा है। अब पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत के बाद तीन लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/संजीव

   

सम्बंधित खबर