भगवा क्रांति 15 अप्रैल को निकालेगी शोभायात्रा

कार्यक्रम में शामिल लोग

भागलपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। हर साल की भांति इस बार भी भगवा क्रांति द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में शहर के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसको लेकर भगवा क्रांति समिति के लोगों ने सुरक्षा के लिए प्रशासन को भी लिखित आवेदन दे दिया है।

रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया गया कि 15 अप्रैल को यह भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करेगी। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम की भव्य प्रतिमा, बाहुबली हनुमान और भक्ति मय बैंड की धुन रहेगी। भगवा क्रांति समिति के लोगों ने शहर वासियों को इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

प्रेस वार्ता के दौरान भगवा क्रांति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय हो कि एक तरफ जहां शहर में चुनावी माहौल है। वहीं दूसरी ओर शहर में भक्ति की बाहर है। चैती छठ रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर