बनखंडी माता के दरबार पर श्रद्धालुओं की रही भीड़


जगदंबे माता के दरबार पर लंगर का आयोजन
महानपुर।
पास पड़ता बनखंडी माता के दरबार पर मंगलवार होने के चलते भीड़ दर्ज की गई इसके साथ साथ जगदंबे माता मंदिर मैं भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते जाते रहे। जबकि जगदंबे माता के दरबार पर रोजाना सुबह हलवे का प्रसाद बांटते रहें लेकिन आज जगदंबे माता के दरबार पर युवाओं ने स्थानीय लोगों के सहयोग से लंगर का आयोजन किया। जबकि तहसील के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंगलवार के चलते  श्रद्धालुओं की भीड़ रही जबकि सुबह ऐतिहासिक व प्राचीन बनखंडी माता के दरबार पर पुजारी महंत भगवान दास द्वारा बरखंडी के दरबार पर पुजारी द्वारा हवन के साथ साथ पूजा अर्चना और कंचन पूजा की गई। इसके पश्चात लंगर का भोजन पहले पुजारी महंत भगवान दास ने माता  को अर्पित किया गया और उसके पश्चात दरबार पर लंगर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि लंगर पूरे नवरात्रों में चलता रहेगा। इसके साथ साथ दिन भर श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए आना जारी रहा जबकि कस्बे के जगदंबे माता मंदिर में भी कंचन पूजन किया गया और माता को लंगर का भोग लगाकर श्रद्धालुओ के लिए खोल दिया गया ।उपरोक्त  मंदिरों सहित तहसील के अन्य मंदिरों में भी  भीड़ रही।

 

   

सम्बंधित खबर