
चण्डीगढ़।स्टेट समाचार।विनोद कुमार
रॉटरडैम,नीदरलैण्ड में चल रहे विश्व पुलिस और फायर गेम्स खेल प्रतियोगिताओं में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की कांस्टेबल सीमा कुमारी ने 02 पदक हासिल किये हैं। भारत के प्रतियोगियों ने 600 में से 589 स्कोर प्राप्त कर दो पदक हासिल किए है, जिसमें एक रजत पदक व्यक्तिगत एवं एक कांस्य पदक 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में टीम के साथ प्राप्त किया है। ये हासिल कर विश्व स्तर पर मेडल की तालिकाओं में न केवल अपना नाम अंकित कर इतिहास रचा है। इस इतिहास के कारण न केवल देश का बल्कि बल का नाम भी रोशन किया है। इनकी विश्व स्तर पर सफलता के कारण बल प्रमुख संजय अरोड़ा(आई.पी.एस.) महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू एवं बल के सभी पदाधिकारियों द्वारा इन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू के मार्गदर्शन में प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भानू में बल की केन्द्रीय टीमों को अपनी -अपनी स्पर्धाओं हेतू कठिन अभ्यास करवाया जाता है, इसी कठिन अभ्यास के कारण आयोजित होने वाले राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विशेष उपलब्धियां हासिल की जाती है, जिसमें एक स्पोर्टस शूटिंग टीम भी शामिल है । इसी कड़े अभ्यास का प्रतिफल देखने को मिला है, कि प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र में तैनात कांस्टेबल/जीडी महिला सीमा कुमारी (स्पोर्टस शूटिंग टीम) द्वारा इतिहास रचा गया है।