चौधरी लाल सिंह ने किया हेलीकॉप्टर द्वारा दूर-दराज इलाके भंडार का दौरा

बनी। स्टेट समाचार
बनी विधानसभा क्षेत्र के इलाके भंडार का कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह ने हेलीकॉप्टर द्वारा दौरा कर कांग्रेस नीतियों और लोगों से कांग्रेस के प्रति वोट देने के लिए आग्रह किया। डर के दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा और जम्मू एवं कश्मीर यूथ प्रधान आकाश भारत भी साथ रहे। भंडार दौरे के दौरान उन्होंने कहां की महंगाई और बेरोजगारी से लोग ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्ष में कांग्रेस ने देश में महंगाई नहीं होने दी और ना ही बेरोजगारी बढ़ाने  दी! लेकिन केवल 10 वर्षों में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि युवा परेशान है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा लोगों के बीच में रहता हूं आगे भी रहूंगा जो समस्या लोगों की होगी उसे हल करने के लिए मैं पूरे जत्न करूंगा। उन्होंने कहा कि बनी इलाके में बड़े-बड़े दावे की जा रही है कि विकास हुआ लेकिन हकीकत  कुछ हो रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कांग्रेस को वोट देकर हाथ मजबूत करें। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनोहर शर्मा और आकाश भारत ने लोगों से अपील की कि वह भारी बहुमत से चौधरी लाल सिंह को विजय बनाएं। इस मौके पर बनी मंडल प्रधान लेखराज, डुगन ब्लॉक प्रधान हंसराज,कार्यक्रम ऑर्गेनाइजर एवं ठाकुर सभा के प्रधान दर्शन कुमार मन्हास, अजब सिंह, और सरपंच सुशील कुमार,एस सी मोर्चा प्रधान महेश कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित करें।
 

 

   

सम्बंधित खबर