जोड़ेयां माता के निशान पालकी में सवार होकर दरबार पहुंचे

बनी। स्टेट समाचार
सातवें नवरात्रे के अवसर पर जोड़ेयां माता के दरबार पर  भारी भीड़ रही जबकि  रोजाना की तरह गांव  दनी से जोड़ेयां माता के निशान सुबह पालकी में सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ जोड़ेयां माता दरबार पर पहुंचे जहां पर जोड़ेयां  लंगर कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट बांजल और मंदिर ट्रस्ट के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने माता का फूलों से स्वागत किया।  दोले माता के दरबार पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जबकि बनी शक्ति माता मंदिर, चंडी माता भंडार, ज्वाला माता डगर मैं भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।  
 सोमवार सातवें नवरात्रे के चलते जोड़ेयां माता की पालकी दरबार पर पहुंचने के पश्चात माता के चेले धर्म चंद ने माता की पूजा अर्चना की और कंचन पूजन किया गया इसके पश्चात माता का दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया । दोले माता के दरबार शक्ति माता, चंडी माता ,ज्वाला माता के दरबार पर भी आज पहले की उपेक्षा अधिक भीड़ दर्ज की गई। इस मौके पर जोड़ेंयां माता  और दोले माता के दरबार पर लंगर का बंदोबस्त किया गया है।

 

   

सम्बंधित खबर