जोड़ेयां माता के दरबार पर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, आज से लौटेंगी लंगर कमेटियां

बनी। स्टेट समाचार
रामनवमी होने  पर जोड़ेयां माता के दरबार पर  भारी भीड़ रही जहां पर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  रोजाना की तरह गांव  दनी से जोड़ेयां माता के निशान सुबह पालकी में सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ जोड़ेयां माता दरबार पर पहुंचे।  माता के दरबार पर रामनवमी और दुर्गा नवीन होने के चलते श्रद्धालुओं द्वारा भी कंजक पूजन किया गया।  दोले माता के दरबार शक्ति माता, चंडी माता ,ज्वाला माता के दरबार पर भी सुबह हवन और पूजा अर्चना की गई जबकि कंजक पूजन के पश्चात दरवाजों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। आखरी नवरात्रा होने के चलते सुबह से ही दरबार पर भारी भीड़ दर्ज की गई। बसहोली जोडेयां माता लंगर कमेटी ने मि_ू ने बताया कि वीरवार को लंगर कमेटियां अपने-अपने स्थान पर वापस लौट जाएंगी।
 

   

सम्बंधित खबर