श्री रघुनाथ मंदिर राजपुरा में मनाई रामनवमी

घगवाल। स्टेट समाचार
चैत्र नवरात्रों के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में हवन, कंजका पूजन, कीर्तन, श्रीराम कथा व रामायण पाठ का सिलसिला चलता रहा। रामनवमी के उपलक्ष्य में शहर में जगह-जगह खूबसूरत झांकियां निकाली गईं। कई मंदिरों में रामनवमी के उपलक्ष्य में हवन, कीर्तन, रामायण पाठ और महाआरती व विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। राजपुरा में स्थित ऐतिहासिक श्री रघुनाथ मंदिर में शोभायात्रा निकालकर आकर्षक झांकियों के जरिए प्रभु राम के जीवन को दर्शाया गया। डीजे और ढोल तासे की धुन पर राम भक्त झूमते और नाचते नजर आए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। गांववासियों  ने शोभायात्रा के स्वागत में जगह जगह खानपान के स्टाल लगाए हुए थे।  शोभायात्रा मुख्य बाजार, गांब राजपुरा का भ्रमण करने के बाद श्री रघुनाथ मंदिर राजपुरा पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट दिखी।

   

सम्बंधित खबर