घोड़ासहन में लूट एवं आर्म्स एक्ट कांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,18 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में घोड़ासहन व जितना थाना पुलिस ने लूट व आर्म्स एक्ट कांड के एक फरार आरोपी को छौड़ादानो थाना क्षेत्र के कोदरकट गांव से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी जितना थाना के रामा यादव बताया गया है। इस संदर्भ में घोड़ासहन थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी टीम में सिकरहना डीएसपी के अलावे छौड़ादानो के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार,घोडासहन थानाध्यक्ष शम्भु कुमार,जितना थानाध्यक्ष अमित कुमार, झरोखर थानाध्यक्ष,शिवनाथ मांझी,थानाध्यक्ष,एसआई चंदन कुमार अभय कुमार,पीएसआई विकास कुमार मधुकर कुमार व घोड़ासहन थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर