कवासी लखमा, महेश कश्यप, मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान

जनप्रतिनिधियों ने बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान का प्रयोग किया।जनप्रतिनिधियों ने बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान का प्रयोग किया।जनप्रतिनिधियों ने बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान का प्रयोग किया।

जगदलपुर/रायपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की एक मात्र बस्तर सीट में भी सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य इलाकों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे। मतदान केन्द्र के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन दिख रही है।

कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने परिवार सहित सुकमा में मतदान किया। भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने अपने गृहग्राम कलचा में मतदान किया। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के फरसागुड़ा पोलिंग बूथ में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री ने कहा कि पूरे देश का वातारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने अपने मतदान का प्रयोग किया है। जनप्रतिनिधियों के अलावा बस्तर के अधिकारियों ने भी मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर