गोर्खाली सुधार सभा की सेवली शाखा का हुआ वार्षिक अधिवेशन

Annual convention of Sewli branch of Gorkhali Reform SabhaAnnual convention of Sewli branch of Gorkhali Reform Sabha

देहरादून, 21 अप्रैल (हि.स.)। नगर के कैंटोमेंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा की रविवार को एचबी राना की अध्यक्षता में सेवली शाखा का वार्षिक अधिवेशन हुआ।

इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, सांस्कृतिक सचिव कै.वाईबी थापा, खेल सचिव प्रीतम सिंह गुरुंग, वरिष्ठ सलाहकार कै.आरएस थापा का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्यों एवं आय- व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया। अशोक प्रधान, विष्णु थापा, बीके गुरुंग और पदम शाही ने अपने विचार एवं सुझाव रखे।

केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा के इन मेधावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कीं। इनमें श्रेया थापा, दीपशिखा पुन,रोशन गुरुंग, पंकज राना, आकृति राना, प्रभात गुरुंग, अतुल राना,तनीषा थापा,दिव्या गुरूंग, साक्षी थापा के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष ने शाखा अध्यक्ष एचबी राना और शाखा के कार्यों और सहयोग की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की। उन्होंने भाषा के प्रति जागरूकता और बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अग्रसर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सू.मे. सूरज थापा, दीप बहादुर गुरुंग, होम बहादुर राना, बीके गुरुंग, दुर्गा गुरुंग, पार्वती गुरुंग,कल्पना थापा, सुनीता थापा, आशा गुरुंग, श्याम गुरुंग, अशोक प्रधान, डीएस गुरुंग,संगीता गुरुंग, शाखा उपाध्यक्ष होम बहादुर राना, सुनील गुरुंग, कल्पना थापा और शाखा के वरिष्ठ महानुभावजन, मातृशक्तियां और युवाजन उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर