शादी समारोह में शामिल होने पीहर आई दो बच्चों की मां कुएं में कूदी

पाली, 21 अप्रैल (हि.स.)। सोजत रोड थाना क्षेत्र के सवराड़ गांव में दो बच्चों की मां ने कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला कुछ दिन पहले ही शादी समारोह में शामिल होने पीहर आई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से विमंदित थी।

थानाधिकारी जबरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंजू (25) पुत्री नारायणलाल सीरवी घर के निकट बने कुएं में कूद गई। करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद देर रात को उसका शव कुएं से सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र प्रजापत और ग्रामीणों की मदद से निकलवाया गया। पोस्टमॉर्टम कर रविवार को शव परिजनों को सौंपा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के एक पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। मृतका का ससुराल बेरा नवोड़ा में है। रिश्तेदारी में शादी समारोह होने के चलते सप्ताह भर पहले वह अपने बच्चों के साथ पीहर सवराड़ आई हुई थी। मृतका के पिता नारायण लाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी मंजू देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण वह कुएं में कूद गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंपा और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर