कांग्रेस ने विजयपुर में की चुनावी रैली

 विजयपुर। स्टेट समाचार
कांग्रेस जिला वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को कस्बे विजयपुर में रैली निकाल कर अपने सांसद प्रत्याशी रमन भल्ला का पक्ष मजबूत बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा। रैली की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा ने की। वहीं इसमें नेकंा नेताओं, कार्यकर्ताओंं व समर्थकों ने भी बराबर के शरीक बनकर सांसद प्रत्याशी रमन भल्ला का पक्ष मजबूत बनाने के लिए जनता से उनका पूरा समर्थन देने की अपील की। रैली कस्बे के मैटाडोर स्टैंड रामगढ़ रोड़ से शुरू हुई जो मुख्य बाजार से होती हुई मुख्य चौक नेशनल हाइवे पहुंची। मुख्य चौक पर लोगों को संबोधित करने के बाद रैली बापिस मैटाड़ोर स्टैंड़ पर पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के दौराण कांग्रेस जिला प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जम्मू की जनता बुरी तरह आहत है। वर्ष 2014 से जम्मू की जनता से भाजपा ने छल करना शुरू किया था, जो खत्म होने के वजाय बढ़ता चला गया। अब तो भाजपा की जनविरोधी नीतियां अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं। इनका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेरोजगारी, मंहगाई हद से बढ़ गई। किसानों की जमींनें उनसे छीनने के लिए नए नियम लागू कर दिए गए। यही नहीं किसान, युवा, व्यापारी, दिहाड़ी मजदूर, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स सभी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आम जनता को नौकरशाहों की दया पर छोड़ दिया गया है। भाजपा ने बजुर्गों, बेसहारा, दिव्यांगों, विधवाओं को मिलने वाली मासिक पैंशन भी बंद कर दी। सीएपीडी सरकारी राशन में कटौती करने से गरीबों व सामान्य वर्ग लोगों की गृहस्थी जीवन पर संकट बढ़ गया। भाजपा ने ऐसी कई जनविरोधी नीतियों को लागू किया, जो जनता के हितों के खिलाफ थीं। शर्मा ने कहा कि केंद्र में दो बार भाजपा ने अपनी सरकार बनाने के कार्यकाल में हर तरफ उथलपुथल मचा दी। अब अगर तीसरी बार भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, तो वो दिन दूर नहीं होगा, जब लोगों को दो वक्त की रोटी का निवाला भी मोबाइल फोन पर ओटीपी आने के बाद नसीब होगा। उन्होंने लोगों से जागरूक होने की अपील की और कहा कि अगर अपना भविष्य सुरक्षित रखना है तो कांग्रेस के समर्थन में अपने मत का प्रयोग कर अपने सांसद प्रत्याशी रमन भल्ला को विजयी बनाएं। कांग्रेस का हाथ ही देश के हालात सुधारेगा और हर वर्ग के साथ इंसाफ करेगा।
 

 

   

सम्बंधित खबर