प्रचंड बहुमत से प्रदेश में खिलेगा कमल : राधेश्याम

घगवाल। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बीडीसी चेयरमैन राजपुरा राधेश्याम शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा विभाजन की रही है। विभाजनकारी सोच के साथ तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा। इस बार देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है और ऐतिहासिक मतों से देश की जनता का गठबंधन मोदी के साथ है। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक वर्ग विशेष के वोट बैंक की चिंता की है। इसके लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति रही है। देश में तुष्टिकरण और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले ऐसे लोगों को भारत की राष्ट्रवादी जनता सबक सिखाने को तैयार है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती रही है। ये केवल कांग्रेस का विकास और सबका विनाश वाली नीति है। उन्होंने ने कहा कि देश की जनता भली-भांति समझ रही है कि देश आज आगे बढ़ रहा है। देश आज समान नागरिक संहिता और समान अधिकार के साथ सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास की बात कर रहा है, जबकि कांग्रेस देश को फिर से पीछे ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बार देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है और ऐतिहासिक मतों से देश की जनता का गठबंधन मोदी के साथ हो गया है। मोदी विजयश्री हासिल करेंगे और फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

 

 

 

 

 

 

   

सम्बंधित खबर