सरकार ने मानीं सभी मांगें CJP ने NEET आंदोलन वापस लेने का किया ऐलान

नई दिल्ली, 25 जुलाई: NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद को लेकर पिछले एक महीने से जारी आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। Cockroach Janta Party (CJP) ने सरकार द्वारा अपनी सभी प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस लेने की घोषणा की।

यह घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजने की जानकारी सार्वजनिक करने के तुरंत बाद केंद्र सरकार और CJP के बीच हुई वार्ता के पश्चात की गई।

संयुक्त प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार NEET परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को नियमों के अनुसार सम्मानजनक मुआवजा प्रदान करेगी। साथ ही आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा,
"सरकार ने हमारी सभी मांगें स्वीकार कर ली हैं। इसलिए हम तत्काल प्रभाव से अपना आंदोलन समाप्त करते हैं। हम सभी प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौटने की अपील करते हैं।"

गौरतलब है कि CJP ने 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था। संगठन की प्रमुख मांगों में NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करना, CBSE की ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच, सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, तथा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल था।

इस आंदोलन को देशभर में हजारों छात्रों का समर्थन मिला और विभिन्न विपक्षी दलों ने भी प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। सरकार और CJP के बीच समझौता होने के बाद आंदोलन औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

   

सम्बंधित खबर