श्रीनगर में चिनार बुक फेस्टिवल के तीसरे संस्करण का शुभारंभ युवा पढ़ने की आदत अपनाएं एलजी मनोज सिन्हा
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 18, 2026
श्रीनगर, 18 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित 'चिनार बुक फेस्टिवल' के तीसरे संस्करण में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक जनआंदोलन है।
उपराज्यपाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पाठकों, लेखकों और विचारकों का एक सशक्त समुदाय तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का राष्ट्रीय केंद्र बनाना हमारी प्राथमिकता है।
मनोज सिन्हा ने युवाओं से प्रतिदिन पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करने, विलुप्त होती भाषाओं के संरक्षण में योगदान देने और साहित्य के माध्यम से विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चिनार बुक फेस्टिवल युवाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा तथा साहित्य, भाषा और संस्कृति के संरक्षण को नई दिशा देगा।

