(अपडेट)गुजरात से महाराष्ट्र जा रहे परिवार की कार दूसरे वाहनों से टकरायी, 6 की मौत

व्यारा, 09 जून (हि.स.)। गुजरात के व्यारा से कार से जा रहे एक परिवार की कार मंगलवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर-धुले रोड पर दूसरे वाहनों से टकरा गई। इसमें कार चार लोगों सहित 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अमलनेर के पास अस्पताल

में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा जलगांव जिले के अमलनेर-धुले रोड पर होटल वृंदावन और मंगरूल गांव के पास कार, एसटी बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में हुआ। इसमें एक गुजरात निवासी एक परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार

सवार यह परिवार महाराष्ट्र के मंगरूल गांव के पास आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहा था।

बताया गया कि एसटी बस और एक बाइक अमलनेर से धुले की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धुले की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार सीधे एसटी बस तथा बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बाइक सवार धरनगांव निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गुजरात निवासी कार सवार नंदलाल गोपाल महाजन, सुरेश विक्रम महाजन, अनीता सुरेश महाजन और निर्मला नंदलाल महाजन ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया गया है कि यह गुजराती परिवार व्यारा से अमलनेर में मंगरूल गांव के पास आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद कार के मलबे में एक मासूम बच्चा फंस गया था, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एसटी बस में सवार दीपक दिलीप पाटील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर