पौड़ी गढ़वाल, 19 मई (हि.स.)।नीलकंठ मंदिर के गर्भगृह में एक बच्चा अपने परिजनों से बिछड गया। ड्यूटी के दौरान पीआरडी हर्षमोहन ने बच्चे से जानकारी जुटाकर बच्चें को परिजनों से मिलाया गया। जिस पर बच्चें के परिजनों ने पुलिस का आभर जताया है।
नीलकंठ मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के दौरान नैतिक नाम का बच्चा मंदिर में दर्शन के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गया था। इस पर ड्यूटी पर नियुक्त पीआरडी जवान द्वारा उक्त बालक को चौकी पर लाया गया जहां पर पीए सिस्टम के माध्यम व सीसीटीवी के द्वारा बच्चे के परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया गया। परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे हरियाणा से नीलकंठ महादेव दर्शन के लिए आए हुए थे और आज दर्शन के दौरान हमारा बच्चा हमसे बिछड़ गया था।
वहीं, पुलिस ने राजस्थान निवासी एक महिला का बैग सकुशल लौटाया। एक महिला ने थाना लक्ष्मणझूला पर सूचना दी कि हम तीन दिन पूर्व ऋषिकेश जानकीपुल घूमने आए थे उसके बाद हम बद्रीनाथ यात्रा पर चले गये थे लेकिन जानकीपुल ऋषिकेश के पास मेरा बैग कहीं छूट गया था। उक्त महिला यात्री के बैग को जानकी पुल ड्यूटी पर नियुक्त मुख्य आरक्षी महिपाल द्वारा बैग को सभांल कर रखा गया था जिसे आज सकुशल महिला यात्री को लौटाया दिया गया। अपने बैग को वापस पाकर महिला पर्यटक द्वारा पौड़ी पुलिस का आभार जताया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह



