राष्ट्रीय अधिवेशन से पूर्व अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक हुई
- Admin Admin
- Nov 27, 2025
देहरादून, 27 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन से एक दिन पहले गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। यहां परेड ग्राउंड पर बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर में बैठक का शुभारंभ अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो (डॉ) राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं महारानी अब्बक्का की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात देशभर से आए प्रतिनिधियों ने एक साथ सामूहिक वंदे मातरम् का गान किया। अभाविप की इस राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में सम्पूर्ण भारत के 46 प्रांतों से 468 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यहां देहरादून मेें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन 28 से 30 नवंबर तक होगा। इसमें देशभर से 1500 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद पोखरियाल



