अमरनाथ यात्रा 3,632 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना 15 दिनों में 350000 लाख का आंकड़ा पार
- Purminder Singh
- Jul 18, 2026
जम्मू, 18 जुलाई: पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के तहत शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 3,632 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं को 148 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए भेजा गया। इनमें 1,008 श्रद्धालु बालटाल मार्ग जबकि 2,624 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिक प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा शुरू होने के महज 15 दिनों में 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जो अब तक का सबसे तेज आंकड़ा माना जा रहा है।
गौरतलब है कि 2 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर आधार शिविर से यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

