ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत

अररिया 09 जून(हि.स.)।

अररिया गलगलिया नई रेल लाइन में सिकटी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बरदाहा रेलवे हाल्ट से पश्चिम मंगलवार दोपहर को एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

घटना बरदाहा पेट्रोल पंप के समीप हुई।कहा जाता है कि महिला रेल पटरी पार कर रही थी।इसी क्रम में चलती ट्रेन के चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बरदाहा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर समेत अररिया जीआरपी और आरपीएफ को इसकी सूचना दी।

मृतक महिला की पहचान डेढ़ुआ पंचायत के डेढ़ुआ गांव के वार्ड संख्या 8 की रहने वाली माला देवी पति बुद्धलाल शर्मा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेल थाना पुलिस के साथ बरदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।घटना की सूचना मृतका के परिजनों को भी दी गई है।आरपीएफ के अधिकारी ने शव के पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही।

   

सम्बंधित खबर