डीएम ने राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण

अररिया 08 अगस्त(हि.स.)।

डीएम अनिल कुमार ने प्रशासनिक सह शैक्षणिक भवन,राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया।

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में डीएम द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया गया। राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी ली गई।

इस क्रम में सिविल सर्जन अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी अररिया, डीपीएम स्वास्थ्य सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर