धर्मपाल सिंह ने किया भाजपा कार्यालय के अटल कल्याण सभागार का शिलान्यास

ब्रजेश पाठक का स्वागत करते महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी

लखनऊ,06 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बुधवार को कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय के अटल कल्याण सभागार का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी व महापौर सुषमा खर्कवाल व नीरज सिंह उपस्थित रहे।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि अटल कल्याण सभागार के ​निर्माण हो जाने से पार्टी की बैठकें व छोटे कार्यक्रम यहीं हो सकेंगे।

शिलान्यास के अवसर पर विधायक नीरज बोरा, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी, पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल, पूर्व महापौर, लखनऊ संयुक्ता भाटिया, भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता व टिंकू सोनकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे काे बधाई दी।----------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर