भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जंयती पर भाजपा ने संगोष्ठी का किया आयोजन

कार्यक्रम में शामिल लोग

रामगढ़, 19 नवंबर (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती, गौरव दिवस पर भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजित किया गया। राधा गोविंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह थे।अतिथियों का स्वागत कुलाधिपति बीएन साह ने किया गया। अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को इस गौरव जनजातीय दिवस पर नमन करते हैं । वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार ने कभी बिरसा मुंडा को उचित सम्मान नहीं दिया। सिर्फ जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर औपचारिकता निभाती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी के उलहातू गांव भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली, में जाकर उनके आंगन की मिट्टी से तिलक लगाकर नमन किया। उस गांव का सुंदरीकरण ,रोड, सड़क, बिजली ,पानी की अच्छी व्यवस्था करते हुए भव्य प्रतिमा बनाकर सम्मान दिया। उनके वंशजों को सम्मान दिया और उस समय से आदिवासियों के समुचित विकास के लिए जनजातीय मंत्रालय का निर्माण कर किया ।

पूरे भारत वर्ष में आदिवासी जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का ही देन है कि जो आज संपूर्ण भारत आदिवासी गौरव दिवस मनाया जा रहा है। देश की उच्च शिखर पर द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला को उच्च स्थान देकर सम्मानित करने का काम भाजपा ने ही किया है। 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती पर ही झारखंड राज्य को बनाया।

भाजपा ने आदिवासीयों के शिक्षा को लेकर एकल विद्यालय का निर्माण किया। पद्मश्री जैसे पुरस्कार झारखंड के आम कलाकारों, जननायकों को सम्मान दिया। पूर्व में राजद ओर कांग्रेस की सरकार ने झारखंड राज्य को बनने नहीं दे रहे थे। आज झारखंड के मुख्यमंत्री उनका साथ देकर, झारखंड के विकास को रोक दिए है। आज झारखंड में आदिवासी को धर्म परिवर्तन कर के आदिवासियों के अस्तित्व को कुचला जा रहा है। झारखंड में आदिवासी जनजातीय लोगों का विकास तभी जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब बिरसा मुंडा के सपनों को नया उड़ान मिल पाएगा। प्रदेश प्रवक्ता अनिवेश कुमार ने कहा कि झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा आज पूरे राष्ट्र के आइकॉन बन चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

   

सम्बंधित खबर